Thursday, 4 June 2020

उपखण्ड अधिकारी श्री भागीरथ राम चौधरी ने ग्राम पंचायत केशरपुरा का दौरा किया

उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत केशरपुरा के विभिन्न ग्रामों का उपखंड अधिकारी श्री भागीरथ राम चौधरी ने दौरा कर विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया ।
ग्राम केशरपुरा में प्रधानमंत्री आवास व आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण

ग्राम खेजडिया में दो आंगनवाड़ी केन्द्र, प्रधानमंत्री आवास के प्रकरण, आरओ प्लांट, डीएफयू प्लांट व हैंडपंपों की जांच की 

डिग्गीनाडी क्षेत्र में आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया
चांदाना गांव में आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए । साथ ही होम कोरेन्टाईन व्यक्ति को मिलकर कोरेन्टाईन की गाइडलाइंस का पालन करने के निर्देश दिए ।

दौरे व निरीक्षण के दौरान विभिन्न कार्यों के प्रगति की जानकारी ली व पाई गई कमियों के लिए आवश्यक निर्देश दिए ‌। इस दौरान श्री सोमप्रसाद साहिल, श्री प्रदीप सिंह, पटवारी श्री सुरेन्द्र सिंह, ग्राम पंचायत के कनिष्ठ सहायक श्री श्रवण कुमार उपस्थित रहे ।

Wednesday, 3 June 2020

कॉरोना पॉजिटिव आने पर क्षेत्र का किया दौरा

2 जून की दोपहर को शिवगंज नगर के संतोषी नगर इलाके में कोरोना पॉजिटिव पेशेंट आने पर क्षेत्र का उपखंड अधिकारी श्री भागीरथ राम चौधरी ने दौरा कर कर्फ्यू लगाने के आदेश जारी किए ।
मंगलवार को शहर के संतोषी नगर मोहल्ले के एक कोरोना पेशेंट आने पर चिकित्सा विभाग से बीसीएमओ श्री कौशल औहरी, डॉक्टर श्री माणकचंद जैन, श्री विशाल चंदेल, जीएनएम श्री दिनेश परिहार ने क्षेत्र का सर्वे किया ।
नगरपालिका के एएसआई श्री वीरेंद्र सिंह जाणा व पटवारी श्री सुरेंद्र सिंह ने कर्फ्यू ग्रस्त इलाके को बैरीकेट लगाकर सील किया ।

Thursday, 28 May 2020

रोवाडा में दौरा कर विभिन्न कार्यों का लिया जायजा

जिला कलक्टर सिरोही श्री भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशानुसार तहसीलदार शिवगंज श्री रणछोड़लाल ने ग्राम पंचायत रोवाडा में विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया ।
मातृ और शिशु स्वास्थ्य व पोषण कार्यक्रम की जांच
रोवाडा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आंगनवाड़ी केन्द्र पर आयोजित एमसीएचएन डे पर टीकाकरण व मातृ-शिशु स्वास्थ्य जांच का निरीक्षण किया व लॉकडाऊन के दौरान वंचित महिलाओं व शिशुओं के वेक्सीनेशन को अगले गुरुवार तक पूर्ण करने के आंगनवाड़ी संचालिकाओं और उप स्वास्थ्य केन्द्र संचालिकाओं को निर्देश दिए । इसके साथ ममता कार्ड की भी जांच की ।
हैंडपंपों व डीएफयू की जांच की
तहसीलदार श्री रणछोड़ लाल ने चालू व बंद पड़े हैंडपंपों  की जांच की तथा रोवाडा का गोलिया में डीएफयू की जांच की ।
होम कोरेन्टाईन लोगों को की समझाइश
रोवाडा में आए बाहरी प्रवासी लोगों को होम कोरेन्टाईन किया गया हैं, ऐसे लोगों की जांच श्री रणछोड़ लाल द्वारा की गई तथा कोरेन्टाईन किए गए व्यक्तियों को आवश्यक निर्देश व जानकारी दी।
अधिकारी व कर्मचारियों की ली बैठक
तहसीलदार शिवगंज श्री रणछोड़ लाल ने रोवाडा उच्च माध्यमिक विद्यालय में पंचायत मुख्यालय पर उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक कर होम कोरेन्टाईन व्यक्तियों के बारे में समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए । इस बैठक में उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य श्री बलवीर सिंह सिसोदिया, पटवारी श्री सुरेंद्र सिंह, एएनम रोवाडा संगीता विश्नोई, कविता, कनिष्ठ सहायक श्री श्याम सिंह, बीएलओ श्री भगताराम, श्री भूराराम, नारायण लाल, पुलिस चौकी रोवाडा के श्री लालाराम, श्री रामस्वरूप उपस्थित रहे ।

Wednesday, 27 May 2020

उत्तर प्रदेश राज्य के मजदूरों को घर भेजा

शिवगंज उपखंड क्षेत्र के आल्पा ग्राम में लॉक डाउन के दौरान फंसे हुए 49 मजदूर, जिनमें महिलाएं व बच्चे भी शामिल थे, अपने घर भेजने के लिए शिवगंज बस स्टैंड से रोडवेज की बस हाथरस के लिए रवाना की गई।
उपखंड अधिकारी श्री भागीरथ राम चौधरी के निर्देशानुसार उपखंड क्षेत्र के गांव आल्पा में फंसे हुए श्रमिकों को उनको उनके घर भेजने के लिए एक रोडवेज बस की व्यवस्था कर हाथरस तक अनुमति प्रदान कर रात करीब 11:30 बजे रवाना किया गया ।
इस दौरान श्री सुरेंद्र सिंह पटवारी, श्री मदन सिंह पटवारी,  रोडवेज के श्री संजय शर्मा, सूचना सहायक श्री प्रकाश सोनल, श्री सुरेश मीणा, कंट्रोल रूम के श्री नरेंद्र परिहार व पूरन सिंह जोधा उपस्थित रहे । 

Tuesday, 26 May 2020

उड़ीसा राज्य के श्रमिकों को गृह राज्य के लिए किया रवाना


राज्य सरकार द्वारा लॉक डाउन के दौरान फंसे हुए श्रमिकों को अपने गृह राज्य में भेजने की कटिबद्धता दर्शाते हुए आज प्रातः 6:00 बजे उड़ीसा राज्य के शिवगंज में फंसे छह श्रमिकों को अपने गृह राज्य के लिए ट्रेन में रवाना करने हेतु रोडवेज की बस से जोधपुर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया ।
उपखंड अधिकारी श्री भागीरथ राम चौधरी के निर्देशानुसार देर रात आबूरोड डिपो से रवाना हुई बस के 12 श्रमिकों व शिवगंज के छह श्रमिकों को टाउन हॉल में रुकवाया गया तथा प्रातः चाय व नाश्ता करवा कर जोधपुर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया गया ।
इस दौरान तहसीलदार श्री रणछोड़ लाल, पटवारी श्री सुरेंद्र सिंह, रोडवेज के श्री संजय शर्मा, समाजसेवी श्री अशोक कुमावत व टाउन हॉल के श्री अल्लाह बख्श मौजूद रहे ।

बीएलओ को दिया प्रशिक्षण

राज्य सरकार के आदेशानुसार कोवीड -19 लाक डाउन को लेकर जिन श्रमिकों को किसी प्रकार की सहायता नहीं मिली उस समयावधि में काम धंधे(घरेलू) उद्योग बंद रहे उन सभी श्रमिकों  में जिनका नाम खाद्य सुरक्षा योजना में नहीं हो उन श्रमिको का सर्वे कर चिन्हित कर राज्य सरकार की ओर से खाद्यान्न वितरण करने हेतु श्रीमान उप खण्ड अधिकारी शिवगंज भागीरथ राम चौधरी ने नगर पालिका क्षेत्र शिवगंज के वार्ड संख्या 1 से 35 प्रगणको की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।
बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष श्री वजींगराम, अधिशाषी अधिकारी अरूण शर्मा, राजस्व निरीक्षक महेन्द्र सिंह, पटवारी
सुरेंद्रसिंह सिसोदिया, विशाराम दिनकर, रमेशकुमार दवे उपस्थित रहे।